फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड्ड में पलटने से चालक की मौत

Mon, 06 Jan 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट-तारागढ़ रोड़ पर सोमवार को खड्ड में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह निवासी गांव माजरा के रूप में हुई है। मृतक गांव तारागढ़ स्थित बाबा श्रीचंद माजरा साहिब कमेटी का महासचिव भी था। हादसे का कारण ट्रैक्टर चालक का सूमो से टक्कर को बचाते समय खुद खड्ड में गिरना बताया जाता है।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर रात्रि उसका भाई जितेंद्र सिंह बटाला शुगर मिल में गन्ना छोड़कर ट्रैक्टर पर घर लौट रहा था। गांव से पहले ही आगे चल रही दस सवारियों भरी एक सूमो की बाइक से टक्कर हो गई। इस दौरान सूमो में भिड़ने से बचाने के चक्कर में जितेंद्र ट्रैक्टर समेत सड़क किनारे खड्ड में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे आकर जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें