फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड फैक्टरी में आग, करोड़ों का सामान राख

Fri, 13 Jun 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला, दीनानगर (गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
तारागढ़ रोड स्थित मठारू प्लाई बोर्ड फैक्टरी में वीरवार रात आग लगने से करोड़ों का माल राख हो गया।
विज्ञापन


फैक्टरी के मालिक चरणजीत सिंह मठारू ने बताया कि वीरवार रात करीब 12.30 बजे बिजली की तारों से निकली चिंगारियों के कारण प्लाई बोर्ड में आग लग गई। आग से करीब सात करोड़ का नुकसान हो गया।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी के अंदर मजदूरों ने जैसे ही आग लगी देखी उसे बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना के दो घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की विकरालता को देखते हुए बटाला और पठानकोट से भी दमकलें मंगाईं गई। दोपहर तीन बजे के लगभग आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर दीनानगर सब डिवीजन के डीएसपी कुलदीप सिंह और दीनानगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ रविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी एनपी सिंह डीडा, नगर काउंसिल के प्रधान विजय महाजन, नथा सिंह भिंडर, मुनीष कांसरा ने कहा कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर पहुंचती तो आग पर काबू पाया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि जितने समय में गाड़ी पानी भर शूगर मिल पनियाड़ से वापस आती थी उतने समय में आग फिर से विकराल रूप धारण कर लेती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें