फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग : मृत गायें मिलने से भड़का गुस्सा, हत्या का आरोप

Sat, 16 Nov 2013 10:32 PM IST
अमर उजाला, पठाेनकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शनिवार सुबह विभिन्न जगहों पर आठ गायों समेत दस पशु मरे मिलने से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और पठानकोट के बाजार बंद करा दिए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि कोई जहरीला पदार्थ देकर गायों की हत्या की गई है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने चार घंटे तक शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया।

शनिवार देर शाम बाजार खुले। एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृत गायों का पोस्टमार्टम कराके पुलिस की निगरानी में उनका संस्कार कर दिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह लेबर शेड, पटेल चौक, विश्वकर्मा मंदिर के पास निकासी नाले, सब्जी मंडी, विवेकानंद हाईस्कूल के पास और रेलवे रोड पर एक-एक गाय मृत मिली।

इसके अलावा मान मार्केट में एक गाय समेत दो पशु मृत मिले। जब यह खबर पता चली तो लोगों में गुस्सा भड़क गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना (बाल ठाकरे), अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 बजे शहर के मुख्य बाजार गांधी चौक, डाक खाना चौक, वाल्मीकि चौक, रेलवे रोड, गुरदासपुर रोड, डलहौजी रोड पर दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। लेबर शेड के बाहर बैरिकेड लगाकर सड़क बंद कर प्रदर्शन किया।
विधायक अश्वनी शर्मा, एसएसपी राकेश कौशल, एसडीएम सुखमंद्र सिंह, तहसीलदार राकेश मन्हास समेत नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। शिवसेना (बाल ठाकरे) के प्रदेश अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घंटों जाम में फंसे लोग
प्रदर्शन के कारण शहर में लोग जाम में फंसे रहे। सुबह लेबर शेड के बाहर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक दिया इससे गांधी चौक की ओर तथा डलहौजी रोड जाने वाली सड़क पर कई घंटे जाम लगा रहा। इससे कामकाज पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को धरने से उठाया गया और तब जाकर सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

गोशालाओं में भेजी जाएंगी लावारिस गायें
शहर में लावारिस गायों की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से कमेटी का गठन किया गया है ताकि गो हत्या जैसी वारदात को रोका जा सके। विधायक अश्वनी शर्मा ने बताया कि शहर में लावारिस गायों को तीन गोशालाओं में भेजा जाएगा और उन्हें छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी राकेश कौशल ने कहा कि लावारिस पशुओं के संबंध में प्रशासन के सहयोग से योजना बनाई जाएगी और उसके बाद पशुओं को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें