वीरवार की देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी होती रही।
सारा
दिन रुक-रुककर बारिश होने ने आम जन जीवन को प्रभावित किया। वहीं बारिश ने
किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। बारिश होने से शुक्रवार को पठानकोट में
तापमान 15 डिग्री रहा। बारिश होने से ठंड और बढ़ गई। ठंड के कारण लोगों ने
अपने घरों में रहना ही ठीक समझा। शुक्रवार देर शाम तक बूंदाबांदी होती
रही। मौसम विभाग का कहना है, कि पठानकोट में दो दिन और बारिश होने के आसार
है।
बारिश के साथ सर्द हवाओं के चलते दिन ठंड बढी और सर्दी से बचने
के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शाम होती शहर की ज्यादातर सड़कों से
रौनक गायब हो गई। सर्दी के मौसम की पहली बारिश गेहूं सहित अन्य फसलों के
लिए काफी लाभदायक है।ं किसानों का कहना है, कि बारिश न होने से गेहूं की
फसलें पीली पड़ रही थी। इस बारिश से गेहूं, मटर, टमाटर, गोभी व फलों को
फायदा होगा।
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ भूपिंद्र सिंह ने कहा कि इस
बारिश से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हेागा। खुश्क सर्दी के चलते लोग
बीमारियों की चपेट में आ रहे थे। अब लोगों को खासी, जुकाम से निजात मिलेगी।