सैर करते हुए एक व्यक्ति को अज्ञात कार ने अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा गांव बुढ्ढा कोट में सुबह के वक्त हुआ। पुलिस थाना सेखवां ने अज्ञात कार और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गुरमंगत सिंह वासी गांव धारीवाल कलां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह सुबह अपने मामा अवतार सिंह वासी गांव डेहरीवाल के साथ सैर के लिए जा रहे था।
जब वह अड्डा बुढ्ढा कोट से अपने गांव डेहरीवाल दरोगा को आ रहे थे तो इसी दौरान बटाला साइड से एक अज्ञात कार आई और सीधा उसके मामा अवतार से टकराई। टक्कर में उसके मामा अवतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मौका देखते ही आरोपी अज्ञात कार चालक वहां से फरार हो गया। अंधेरा होने की वजह से वह कार का नंबर नहीं देख सके।