फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए वापस लेने पर भड़के पेंशनर

Mon, 04 Nov 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (पठानकोट)। पंजाब स्टेट पेंशनर कन्फेडरेशन के बैनर तले सोमवार को तहसील प्रधान सरदारी लाल महाजन की अध्यक्षता में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष के एल वशिष्ठ विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने ने डीए की किस्त को वापस लेने को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोम राज, करतार चंद, ,राम लुभाया,चमन लाल, कश्मीरी लाल सोनी, अश्विनी कुमार, राम सरन, जगदीश सिह, मा राम चंद , शाली ग्राम, राम लाल,कुलदीप राय ने कहा कि पंजाब सरकार स्टेट पेंशनरों की लंबे समय से चली आ रही मांगो की अनदेखी कर रही है। इससे समूह पेंशनरों में रोष की लहर है। उन्होंने कहा कि बताया कि पंजाब सरकार ने दीवाली पर पेंशनरों के खातों में आठ प्रतिशत डीए की किश्त के एरियर को 1 नवंबर को बैंक खातों में डाल दिया गया, लेकिन दो नवंबर को उनके खातों से राशि को वापस कर लिया। इसके चलते समूह पेंशनरों मे भारी रोष पाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का दीवाला निकल चुका है और सरकार दोबारा खातो से पैसे वापिस लेकर पेंशनरों से भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2013 से देय आठ प्रतिशत महंगाई भते की किस्त को अभी तक जारी नहीं किया गया, जबकि जुलाई 2013 से महंगाई भते की किस्त भी देय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व अन्य राज्य सरकारों ने काफी समय पहले जनवरी में देय महंगाई भते की किस्त को अपने कर्मचारियों को जारी कर दिया था, जबकि पंजाब सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही दे रही । वृद्धावस्था के कारण उनके ईलाज पर कहीं ज्यादा राशि खर्च होती है। उन्होंने कहा कि पेंशनर पिछले लंबे समय से मेडिकल भत्ते की राशि बढ़ाकर 15 सौ रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांग नहीं पूरी की है। उन्होने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने उनकी मांग को शीघ्र न पूरा किया तो पेंशनर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें