फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ों में दो दर्जन लोग घायल

Mon, 04 Nov 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दीपावली की रात को हुए विभिन्न झगड़ों में दो दर्जन लोग घायल हो गए। पहले मामले में गांव बधानी में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। इगड़े में दोनों पक्षों के एक दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को बधानी स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान नारायण सिंह(47), उसकी पत्नी नीलम देवी(38 और बड़े भाई पूर्ण सिंह(59)के रुप में हुई है। मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस थाना मामून में करवाई है। झगड़े का कारण दोनों पक्षों में जमीन पर कब्जे लेकर गाली गलौच होना बताया जाता है।

इसी प्रकार शहर के मोहल्ला सैनगढ़ में पड़ोसियों के बीच झगड़े में संजीव कुमार और राज कुमार घायल हो गए। गांव धीरां जट्टां में हुए झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हुए। घायलों में बिल्ला मसीह(35),विक्की(23),मोनू मसीह(24),राहुल(25),सतीश(25),मोहन(27)को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोहल्ला आनंदपुर में दो गुटों के बीच झगड़े में रंजीत सिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार, हरेश कुमार को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह से नरोट जैमल सिंह के गांव हैवत पिंडी में मामूली कहा सुनी को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ। झगड़े में एक ही परिवार के बुजुर्ग महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान पुष्पा देवी,तरसेम लाल, पवन कुमार, दीपक कुमार के रूप में हुई है। इसी प्रकार अन्य झगड़ों में मोहल्ला अबरोल नगर निवाी विनोद और फंगोता निवासी नवाबदीन भी घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें