फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने किया हमला, तीन घायल

Thu, 21 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नौशहरा नलवंदा में दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर रॉड से हमलाकर घायल कर दिया। जब घायल के परिजन बीच बचाव के लिए आए तो युवकों ने उनके साथ भी हाथापाई की। हमले में घायल की माता व चाचा भी घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों की पहचान युवक अमरीक सिंह (32) पुत्र बलकार सिंह, बलवीर कौर पत्नी बलकार सिंह व बलदेव सिंह के रूप में हुई है। अमरीक सिंह ने बताया कि वह जब अपने घर वापस लौट रहा था तो घर के पास ही उसे दो अज्ञात युवकों ने घेर लिया और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे उनके सिर से खून बहने लगा। उनके चाचा जब बचाव के लिए आए तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। अस्पताल में तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें