एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद से देश भर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। महाराणा प्रताप इंटर स्टेट बस टर्मिनल पठानकोट पर भी सुरक्षा मुस्तैद कर दी गई है।
फिरोजपुर से स्पेशल क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के दस्ते ने पठानकोट पहुंचकर बस स्टैंड पर कड़े इंतजाम कर दिए हैं। सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के नेतृत्व में क्यूआर टीम पठानकोट पहुंची है।
एसआई रंजीत सिंह ने बताया कि पठानकोट बस स्टैंड पर छह जवान तैनात कर दिए गए हैं। यह गेट से बस स्टैंड में घुसने वाली हर बस की जांच कर रहे हैं।
इसके अलावा टीम के तीन जवान बस स्टैंड के अंदर निरंतर गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरंतर गश्त कर बस स्टैंड की स्थिति का जायजा जवानों की ओर से लिया जा रहा है। इसके अलावा बस स्टैंड में आने वाली हर बस की तलाशी भी ली जा रही है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व बस स्टैंड के भीतर न घुस सके।