फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर के एसपी दो साथियों समेत अगवा, आतंकी हमले की आशंका

Sat, 02 Jan 2016 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की वर्दी पहने 4-5 हथियारबंद लोगों ने वीरवार देर रात गुरदासपुर के एसपी और उनके दो साथियों को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


अपहर्ताओं ने कुछ ही दूरी पर जाकर एसपी और उनके एक साथी को गाड़ी से फेंक दिया, जबकि दूसरे साथी को अकालगढ़ में सुनसान जगह पर जख्मी कर गाड़ी में ही छोड़कर भाग गए। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी पठानकोट आरके बख्शी ने विभिन्न टीमों का गठन कर सर्च अभियान चलाया और पूरे इलाके को सील कर दिया। इसके अलावा बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस ने आतंकी हमला की आशंका के मद्देनजर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी बख्शी ने बताया कि वीरवार रात करीब 11.30 बजे एसपी हेडक्वार्टर गुरदासपुर सलविंदर सिंह दो साथियों के साथ अपनी सरकारी गाड़ी में नरोट जैमल सिंह स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। दीनानगर के पास आर्मी की वर्दी पहने 4-5 हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकने का इशारा किया। एसपी जैसे ही रुके, आरोपी उनकी गाड़ी में जबरन बैठ गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद उन्हाेंने एसपी सलविंदर सिंह और उनके साथी को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया, जबकि उनके दूसरे साथी राजेश वर्मा को साथ ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को पठानकोट के साथ लगते गांव अकालगढ़ में राजेश वर्मा एक सुनसान जगह पर घायल हालत में मिला। उसके गले पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। वहीं हमलावरों ने एसपी की गाड़ी को धीरा गांव के पास सुनसान जगह पर छोड़ दिया। पुलिस ने राजेश को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्राइम सीन के पास मिली लाश
नरोट जैमल सिंह में वीरवार रात जहां से एसपी को अगवा किया, वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित बमियाल में कथलौर पुल के पास एक इनोवा गाड़ी लावारिस हालत में मिली। उससे कुछ ही दूरी पर चालक एकागर सिंह वासी फूलपुर गांव की लाश मिली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम मामले की जांच कर रही है। हमलावरों के बारे में एसपी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीमा की नाकेबंदी
पुलिस ने पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों की सीमाओं की नाकेबंदी कर दी है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा जम्मू से लगती सीमा और पाकिस्तान बॉर्डर को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें