फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर मारपीट, नगदी, मोबाइल छीनकर फरार

Thu, 19 Nov 2015 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री नगर स्थित एक दुकान में तीन अज्ञात युवक जबरदस्ती घुस आए। पहले तो उन्होंने दुकानदार से मारपीट की बाद में हथियार दिखाकर 15 हजार रुपये और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित दुकानदार गुरजीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह वासी मोहल्ला हरनामदास सुल्तानविंड रोड अमृतसर के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना सिटी बटाला को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि मंगलवार देर रात वह अपनी स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर था।

वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था कि इसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने जिनके हाथों में एक रिवॉल्वर और एक लोहे का दातर था हमला बोल दिया। पहले तो उक्त तीनों ने मारपीट की।

उसके बाद गल्ले में पड़े 15 हजार रुपये जबरदस्ती छीन लिए। इसके अलावा उक्त तीनों युवकों ने उनकी दुकान में पड़े सैमसंग के दो मोबाइल, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कई जरूरी कागजात जबरदस्ती छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरजीत सिंह ने बताया कि जाते वक्त हमलावर उनकी पगड़ी भी उतारकर साथ ले गए। पुलिस थाना सिटी बटाला ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें