श्री साईं यूनिवर्सिटी पालमपुर के चांसलर एसके पुंज ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से जीतने वाले व भाजपा के पंजाब प्रभारी शांता कुमार को इस जीत की बधाई दी है। उन्होंने पालमपुर स्थित उनके निवास पर शांता कुमार को बुके भेंट किया।
इस दौरान शांता कुमार ने भारी बहुमत का श्रेय जनता को दिया। कहा कि इस बार के चुनाव की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि जनता ने एक ही दल को स्पष्ट मतदान दिया है, जो देश के लिए बेहद शुभ संकेत है। किसी भी चुनाव में चाहे कोई भी दल आए एक ही आए, ताकि बीच में सरकार गिरने का भय न हो और न ही इसे कोई खरीद सके।
उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक सिर्फ भाजपा को ही चुना है। यह अत्यंत खुशी की बात है। वे जनता के शुक्रगुजार हैं। भाजपा की यह जीत हर तरह से जनता की जीत है।