फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठों को मनाने में कांग्रेसी कामयाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार गुरदासपुर लोकसभा हल्के से कांग्रेस प्रत्याशी व पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप बाजवा रूठों को मनाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पठानकोट में पूर्व विधायक अशोक शर्मा के पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ सहायपुरी के पुत्र नरेश पुरी को पार्टी में शामिल कर लिया गया। वे भी पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्हें भी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद की मौजूदगी में वापसी का मौका मिला।

उन्होंने आपसी मतभेद भूलाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उनके सहयोग की मांग की। इस पर नरेश पुरी ने अपनी सहमती जताते हुए कहा कि वह कांग्रेसी है व कांग्रेसी ही रहेंगे। बाजवा ने कहा कि यह दौर आपस में गिले-शिकवे मिटाकर साथ चलने का है। उन्होंने कहा कि कई बार परिवार में कोई गलत फैसले हो जाते हैं, जिसे भूलकर आगे बढ़ना पडता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रधान अनिल विज, दिनेश महाजन, अजय वर्मा,डा. घनश्याम राय शर्मा,जोगिंद्र पाल, अनिल दारा, सुरिन्द्र महाजन, साई दास,अर्जुन सिंह, करतार सिंह राणा, करनैल सिंह, डा. मनु राज पुरी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें