फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामनवेल्थ खेलों की तैयारी में जुटे जूडो के खिलाफ

Sun, 01 Jun 2014 10:54 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 24 से 28 जुलाई तक स्काटलैंड में आयोजित होने वाले कामनवेल्थ खेलों की तैयारी के लिए जूडो खिलाड़ी जीजान से जुटे हैं। भारत की 11 सदसीय टीम ताश्कंद में कोरियाई कोच के नेतृत्व में मेहनत कर रही है। टीम में गुरदासपुर शहर के रहने वाले साहिल पठानिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन


साहिल के कोच अमरजीत शास्त्री ने बताया कि भारतीय टीम के 60 किलो भार वर्ग में पंजाब के नवजोत चान ,100 किलो भार वर्ग में साहिल पठानिया और 78 किलो भार वर्ग में रजवंत कौर शामिल हैं। इसके अलावा 90 किलो भार वर्ग की भारतीय टीम में शामिल गुरदासपुर के अवतार सिंह इस समय जार्जिया में विशेष ट्रेनिंग ले रहे हैं।


भारतीय जूडो फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा व सचिव एमएम जैसवाल ने बताया कि खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं पंजाब जूडो एसोसिएशन के प्रादेशिक सचिव देव सिंह धारीवाल, टेक्निकल सचिव सुरिन्द्र कुमार ने आशा व्यक्त की है कि पंजाब के खिलाड़ी देश की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें