फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक आठ मिनट बाद होती है एक नशा पीड़ित की मौत

Tue, 24 Jun 2014 10:32 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर की ओर से रेडक्रास नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को नशा विरोधी मुहिम के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश-प्रदेश में नशाखोरी के बढ़ते जाल पर चिंता जताई गई। सेमिनार को केंद्र के चीफ एडवाइजर इंजीनियर जोगिन्द्र सिंह नानोवालिया, मुंशी राम, जोगिन्द्र सिंह छीना तथा केंद्र के मुख्य प्रबंधक रमेश महाजन ने संबोधित किया।
विज्ञापन


महाजन ने कहा कि देश में प्रत्येक आठ मिनट बाद औसतन एक नशा पीड़ित की मौत होती है। यह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। देश में नशों की लत के कारण प्रतिदिन करीब 18 बेदखली तथा 20 तलाक के मामले रोज सामने आते हैं। यह हमारी सामाजिक व्यवस्था के लिए बड़ा कलंक है।

महाजन ने कहा कि करीब 40 प्रतिशत व्यक्ति तरह-तरह के नशों का प्रयोग कर से नपुंसक हो रहे है। सेमीनार को संबोधित करते हुए  रणजीत सिंह भोमा तथा मलकीत सिंह ने भी गुरुबाणी के सिद्धांत के अनुसार नशों से दूर रहकर सात्विक जीवनयापन के लिए प्रेरित किया। धर्म प्रचार कमेटी के मुखी बलदेव सिंह ने नशों की बढ़ रही प्रवृत्ति के कारण नौजवान पीढ़ी के हो रहे नुकसान बारे में विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


कहा कि कोई भी धर्म नशों का सेवन करने की आज्ञा नहीं देता। अंत में नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधकों द्वारा प्रोजेक्ट डायरेक्टर रमेश महाजन के नेतृत्व में धर्म प्रचार कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें