फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजवा ने बादल को दी चुनौती

Sat, 05 Apr 2014 10:53 PM IST
गुरदापुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व गुरदासपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा ने सूबे को केन्द्रीय सहायता के मामले में यूपीए सरकार की आलोचना करने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है।
विज्ञापन


कहा है कि राज्य सरकार केंद्रीय सहायता का पूरा इस्तेमाल करने में नाकाम रही है। वे शनिवार को  बाजवा दीनानगर, गुरदासपुर व पठानकोट के कांग्रेस भवनों में पार्टी वर्करों की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बादल को झूठ बोलने की आदत है, जो बार-बार केन्द्र की यूपीए सरकार पर राज्य से पक्षपात करने का आरोप लगाकर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

बादल पक्षपात के नाम पर अपनी सियासत खेल रहे हैं। बादल पंजाब में राज्य सरकार विरोधी रोष को देखने में भी नाकाम रहे हैं। बाजवा ने कहा कि मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के आंकड़ों ने बादल द्वारा अपनाई गई दोषपूर्ण नीतियों को जाहिर कर रहे हैं। ऐसी बयानबाजी बादल जैसे वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देती। बाजवा ने कहा कि वह किसी भी समय व किसी भी स्थान पर मुख्मयंत्री के साथ केंद्रीय स्कीमों के मुद्दे पर खुली बहस को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें