वार्ड नंबर 20 की आधुनिक विहार कॉलोनी के निवासियों ने चुनावी वादे पूरे न करने पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता पार्षद योगेश ठाकुर ने दोनों सरकार पर करारे हमले करे।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरा युवाओं को लैपटॉप देने का वादा किया था। यह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। दूसरी ओर मोदी सरकार ने चुनावों के दौरान जितने भी वादे किये थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ है।
मोदी सरकार ने कभी देशभक्ति, आरक्षण, राम मंदिर आदि के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। राज्य के सभी वर्गों समेत व्यापारी, विद्यार्थी शिक्षक प्रदेश सरकार से नाखुश है। प्रदेश सरकार के मंत्री के विद्यार्थ्यों को साइकिल देकर यह हर जगह ढिंढोरा पीट रहे हैं कि विद्यार्थियों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोग अब और अधिक प्रदेश सरकार की यह नाइंसाफी सहन नहीं करेंगे और इसका करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देंगे। इस मौके पर संजीव, रंधीर, रिंका, पंकू, अभिजीत, सोनू, तरसेम, जीतू, रशपाल मौजूद थे।