फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर युवक की जान गई

Wed, 24 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना घुमाण के आधीन आते गांव मढ़ियाला के पास एक प्राइवेट बस ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधवार की दोपहर को हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमाण की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव मढ़ियाला का रहने वाला साहिब दयाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह वासी मड़ियाला बुधवार को बाइक पर गांव के नजदीकी किसी डेयरी में दूध के कैन देने जा रहा था। जैसे ही वह अपने गांव की सड़क पार करके जीटी रोड पर चढ़ा तो दूसरी तरफ से आ रही है एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गया।

इस हादसे में साहिब दयाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक का मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में पुलिस थाना घुमाण के एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि साहिब दयाल के शव को बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी बस चालक की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें