फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप

Tue, 31 Dec 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट।  कस्बा सुजानपुर में सोमवार को तीन बजे के बाद बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोगताओं में काफी रोष देखने को मिला।
विज्ञापन


राजेन्दर कुमार, अजय, सुनील, विजय इत्यादि आदि ने बताया कि सुजानपुर में सोमवार 3 बजे के बाद इंटरनेट सेवा बंद होने से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन लोगों को बीएसएनएल की ऐसी कार्यप्रणाली के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 नेटवर्क की खराबी के चलते उनके मोबाइल फोन और इंटरनेट बंद हो जाते है। मजबूरी में उन्हें किसी अन्य नेटवर्क का प्रयोग करना पड़ता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी फिर भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें