लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर भी मतदान हुआ। इसके चलते पंजाब पुलिस ने भी हिमाचल के बार्डर एरिया में चौकसी बढ़ा दी थी।
पंजाब पुलिस ने पंजाब-हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों में जैसे चक्की पुल, मामून, सिंबल चौक, सैली कुलियां सहित लगभग 12 नाके लगा प्रत्येक वाहन की बारीकी से चैकिंग की, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो सके।
बुधवार को पंजाब-हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र में पंजाब पुलिस की ओर से एसएसपी राकेश कौशल के दिशा निर्देशानुसार लगाए गए नाकों के तहत चक्की पुल में डीएसपी ट्रैफिक पुलिस विक्रम शर्मा के नेतृत्व में नाका लगाया गया और वाहनों की चेकिंग की गई।
इस दौरान नाके पर थाना डिविजन नंबर दो के एसएचओ अश्विनी शर्मा भी मौजूद थे। जानकारी देते हुए एसएसपी राकेश कौशल ने बताया चक्की पुल सहित प्रत्येक नाके पर पंजाब पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चला सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि पड़ोसी राज्य में शांतिपूर्ण मतदान हो सके।