फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में दंपति की मौत, दो बच्चे घायल

Sat, 27 Feb 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
महता बोहजा अड्डा के पास भट्ठा के सामने तेज रफ्तार कार गन्ने से लगी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को हालत गंभीर होने पर उन्हें अमृतसर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कार चालक कमलनायक सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी अमृतसर अपनी हांडा सिटी कार पर पत्नी मंजू और छोटे बेटे प्रिंस, बेटी परी और  जीजा सुनील कुमार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी समारोह से नंगल डैम हिमाचल प्रदेश से वापस आ रहे थे।

महता रोड भट्ठा के पास कार सड़क पर खड़ी गन्ने की ट्राली के नीचे जा घुसी। लोगों ने जैसे तैसे कार को ट्राली के नीचे से निकाला। हादसे कार चालक अमर सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना घुमान के सब इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि ट्राली के ड्राइवरके  खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें