फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

Fri, 19 Feb 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एव पश्चिम बंगाल के जाधवपुर विश्वविद्यालय में देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान नारेबाजी करते हुए देशविरोधी तत्वों का पुतला भी फूंका गया। भाजयुमो जिला प्रधान बख्शीश सिंह की अगुवाई में निकाली रैली सिंबल चौक से शुरू हो कर गाड़ी अहाता चौक में संपन्न हुई। जिला महामंत्री राकेश शर्मा की नेतृत्व में यहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रविरोधी तत्वाें का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी, अंनद कुमार, सीताराम येचुरी, अरविंद केजरीवाल पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी, आम आदमी पार्टी आदि पार्टियाें का देशविरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है। इस मौके पर भाजपा मंडल पठानकोट के महामंत्री विशाल महाजन, शहरी मंडल अध्यक्ष भंवरशील भाजयुमो जिला महामंत्री मनदीप अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष अमन वर्मा,  जगमोहन सिंह, पारस कश्यप, सुरेश कुमार, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सन्नी सरोच, सचिव नीरज काटल, अनूरुध सावल,  राहुल जमवाल, राजन, राहुल वर्मा, संजू महाजन, अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा, सन्नी भगत, अखिल, नीरज चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें