फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समागम लोक भलाई कार्यक्रम की जगह बना राजनीतिक समागम

Thu, 18 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार द्वारा बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन आवंटन के लिए रखे गए जिला स्तरीय समागम में माहौल लोक भलाई कार्यक्रम जैसा न होते हुए राजनीतिक रैली जैसा ही बना रहा।
विज्ञापन


समागम में विशेष रूप से पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी समागम में मौजूद लोगों को सरकारी सुविधाआें के लाभ समझाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी का ही गुणगान करते रहे। पठानकोट में भी जिला स्तरीय समागम का आयोजन एवलन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया, जिसमें स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

पंजाब सरकार के निर्देशों पर आयोजित इस समागम का उद्देश्य पेंशन धारकों को पेंशन वितरित करना व सरकारी सुविधाआें संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना था। इस कार्यक्रम में पेंशन वितरण तो मंत्री अनिल जोशी ने कर दिया लेकिन जब बात आई लोगाें को सुविधाआें से अवगत करवाने की तो मंत्री साहब लोक भलाई के मुद्दे से भटक राजनीतिक मुद्दे की ओर पलायन कर गए। जोशी ने लोगाें को भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं और फिर आगामी विस चुनाव में पार्टी का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन


इस दौरान हलका पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा, नगर निगम मेयर अनिल वासूदेवा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, भाजपा जिलाप्रधान अनिल रामपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें