फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म लोहा पड़ने से जख्मी व्यक्ति की मौत

Tue, 07 Jan 2014 10:42 PM IST
अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक फैक्टरी में चल रही लोहे की भट्टी से लोहा पड़ने से जख्मी व्यक्ति की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरपाल सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी मनोहरपुर बटाला में लोहे की भट्टी चलाने का काम करता था। एक सप्ताह पहले काम के दौरान गर्म लोहे की बाल्टी फट जाने से हरपाल बुरी तरह जख्मी हो गया था।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार हरपाल ने दम तोड़ दिया। बटाला में अधिकतर लोहे की इंडस्ट्री हैं। बाहर से लाए कच्चे माल को गर्म कर सांचे में डाला जाता है।
विज्ञापन


गर्म किए गए लोहे को मजदूर एक खास किस्म की बाल्टी में डालकर बनाए गए सांचे में डलाकर पुर्जे तैयार करते हैं। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें