फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीजपुर- खदावर संपर्क मार्ग खस्ताहाल

Sat, 19 Oct 2013 10:45 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रखरखाव और मरम्मत के अभाव में सुजानपुर से गांव अजीजपुर-खदावर संपर्क मार्ग की हालत खराब हो गई है। रोड के खस्ताहाल होने से एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सुरजीत कुमार, दलबीर कुमार, बोधराज, राकेश कुमार, विक्की ने बताया कि पावर हाउस नंबर दो से लेकर शेरपुर तक सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रोजाना इस मार्ग को लोग आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं। जबकि सड़क के बीच गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं।

इससे वाहन चालकों को गुजरने में काफी परेशानी होती है। थोड़ी सी बरसात होने पर सड़क की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो जाती है। इस रोड पर हर समय हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर रात को लाइट न होने के कारण यहां से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें