फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के बावजूद बिक रहीं सेना की यूनिफार्म

Thu, 28 Nov 2013 09:52 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सेना की वर्दियां बेचने पर लगाई डीसी की रोक को माना नहीं जा रहा है।  शहर के बाजारों में खुले में सेना की वर्दी बिक रही है।
विज्ञापन


ऐसे में पठानकोट में भी कोई कठुआ जैसी अप्रिय घटना घटित हो सकती है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। शहर के रेलवे रोड सहित अन्य सभी प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने खुले में सेना की यूनिफार्म टांगी हुई हैं, यही नहीं सेना की यूनिफार्म के अलावा सेना के जूते, बेल्ट, कैप सहित अन्य सभी सामान भी यहां पर उपलब्ध है।

वहीं, डीसी सिब्बन सी की ओर से जारी आदेशों के बाद प्रशासन ने भी इस आदेश को सख्ती से जारी करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं और न ही इन यूनिफार्म को खुले में बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


वहीं, शहर के लोगों की मानें तो खुले में सेना की यूनिफार्म बेचना खतरे से खाली नहीं है और ऐसे में जेएंडके जैसी घटना पठानकोट में भी घटित हो जाए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

शहर के कुलदीप सिंह, वेद जंडयाल, विकास विग, नवीन अग्रवाल ने कहा कि डीसी के आदेशों के बाद प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली के चलते पठानकोट की सुरक्षा में छेद हो सकता है।

बता दें कि जिला पठानकोट की सीमाएं पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर राज्य लगती हैं, ऐसे में यह जिला काफी संवेदनशील है।

यही नहीं इस शहर में वायु सेना का हवाई अड्डा, उत्तर भारत के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अलावा ऐसे कई संवेदनशील क्षेत्र है जिस लिहाज से पठानकोट की सुरक्षा काफी मायने रखती है।
विज्ञापन


 जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने सेना की यूनिफार्म पहनकर जहां हीरानगर पुलिस थाने को निशाना बनाया था वहंी कई बेकसूर लोगों को भी जान से मार दिया था।

बोले डीसी, होगी कार्रवाई
डीसी सिब्बन सी ने कहा कि जिले में सेना की यूनिफार्म बेचने पर पूरी तरह से मनाही है, अगर इसके बावजूद कोई दुकानदार सेना की यूनिफार्म बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें