फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रियों के स्वाभिमान की रक्षा का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सीनियर उपाध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सजातियों से क्षत्रियों के स्वाभिमान की रक्षा का आह्वान किया। इस अवसर पर जोधपुर से आये राजपूत समाज के धर्म गुरु श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डा. शिव स्वरूपानंद सरस्वती की अगुवाई में ढांगू रोड से  शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक कैप्टन विक्रम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवंर अजय सिंह व क्षत्रिय नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


ढांगू रोड से निकली यह भव्य शोभायात्रा शहर के बाजारों व चौकों से होती हुई ढाकी रोड स्थित चौधरी राजवीर सिंह के निवास स्थान पर संपन्न हुई। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी डा. शिवस्वरूपानंद ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश की स्थिति बहुत दयनीय हो चुकी है। संतों का दायित्व केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए बनता है।

इस मौके पर चौधरी सज्जन सिंह, चौधरी मेयर सिंह, ठाकुर ओंकार सिंह, त्रिलोक राणा, ठाकुर सतबीर, ठाकुर राम रत्न सिंह,चमेल सिंह, कुंवर संतोख सिंह, ठाकुर नरेश सिंह, रणबीर सिंह बिट्टा, ठाकुर भानू प्रताप सिंह, ठाकुर विक्रम सिंह, ठाकुर साहिब सिंह साबा, ठाकुर बलबीर सिंह, विजय कटारूचक्क, ठाकुर नरोत्तम सिंह साबा व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


सम्मेलन पर चढ़ा चुनावी रंग
पठानकोट । गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह बाजवा भी क्षत्रिय महासभा की शोभायात्रा में अपनी पत्नी चरणजीत कौर बाजवा के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी डा. शिवस्वरूपानंद ने कहा कि पठानकोट में उनका प्रथम आगमन है। संसदीय क्षेत्र में राजपूतों के करीब दो लाख वोट है। उन्होंने समस्त राजूपतों से प्रताप सिंह बाजवा के हक में वोट देने की अपील की। इस अवसर पर प्रताप सिंह बाजवा ने धर्म गुरु को दोशाला पहना कर सम्मानित किया। बाजवा ने कहा कि राजपूतों का साथ पाकर वह बेहद खुश है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें