फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के संगठन मंत्री ने टटोली पठानकोट की नब्ज

Sun, 20 Apr 2014 10:06 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के हालात का जायजा लेने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने चुनावी गतिविधियों की जानकारी हासिल करने के लिए ढाकी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर चारों हलकों के विधायकों व इंचार्ज के अला अन्य पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने अब तक के चुनावी माहौल के बीच पार्टी की स्थिति पर मंथन किया। बैठक में भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया भी शामिल हुए।
विज्ञापन



बैठक के दौरान लोस चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तैयार कर अब तक की गई गतिविधियों के संबंध में गहनता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी प्रत्याशी की कामयाबी के लिए सभी कार्यकर्ताओं की राय भी ली गई। इसके पश्चात भाजपा संगठन मंत्री ने पदाधिकारियों और विधायकों से पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही उद्देश्य है कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त कर केंद्र में मोदी की सरकार लाई जाय। इसके लिए सभी को एकजुट होकर लोगों को पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक करना होगा। लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें, यही पार्टी भी चाहती है। उनकी मंशा है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हो। साथ ही अच्छे प्रतिनिधित्व वाली सरकार अस्तित्व में आए।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा संगठन मंत्री पंजाब अजय जम्वाल, पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा, डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, भोआ की विधायक सीमा कुमारी, भारतीय जनता महिला मोर्चा की महामंत्री मोना जयसवाल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, जिला उपाध्यक्ष घवन घई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश महाजन, जिला महामंत्री विपिन महाजन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें