फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली सरपंच के बेटे पर दुराचार का आरोप

Fri, 21 Feb 2014 11:20 PM IST
गुरदासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर में एक विवाहिता ने शिकायत देकर गांव चहिया के अकाली सरपंच के बेटे पर शादी का झांसा देकर कई सालों से दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तरलोक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने वीरवार शाम थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही है। इस दौरान शादी करने की बात कहकर राम लुभाया (अकाली सरपंच) पुत्र शिव राम गांव चहिया ने उससे संबंध बनाने शुरू कर दिए। जब भी महिला शादी की बात करती वह बार-बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। केस की जांच कर रही महिला एसआई मनविंदर कौर ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मनविंदर कौर ने बताया कि अब तक आरोपी गिरफ्त से बाहर है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें