आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक जस्सी जसराज ने कादिया क्षेत्र में रोड शो किया। आयोजन में आम आदमी के एनआरआई साथी लड्डू खालसा ने योगदान दिया।
जस्सी जसराज ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की सरकार को रुखसत करने और उसके माफिया नेताओं को जेलों में भेजने के लिए लोग तन-मन और धन से आप के साथ जुड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी अकाली दल का दूसरा रुप है।
इसके अलावा भाजपा भी लोगों में फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। पंजाब में आप को छोटू समझने की भूल करने वालों को याद होना चाहिए कि 2014 की लोकसभा चुनावों में 33 लाख पंजाबियों ने आप को समर्थन दिया था।
उन्होने उपस्थित वर्करों को प्रण लिया कि किसी भी तरह रिश्वत या शराब के बदले में अपने वोट न बेचें। दूसरी तरफ आप के वरिष्ठ नेताओं ने रोड शो का पूरी तरह से बहिष्कार किया।
इस संबंधी जब आप के पंजाब कनवीनर जत्थेदार सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि यह जस्सी जसराज का अपना निजी कार्यक्रम था, जिससे पार्टी का कोई लेना देना नही है। इस मौके पर रघबीर सिंह, गुरप्रताप सिंह, बाबा जसविंदर सिंह, रजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, जगजीत सिंह, गुरमेज सिंह, बलजिंदर सिंह उपस्थित थे।