फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलात विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वेहडी बुजुर्ग में आबादी के साथ लगते सफेदे के पेड़ न काटे जाने के विरोध में लोगों ने जंगलात विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस सीनियर उपप्रधान साहिब सिंह साबा की अगुवाई में लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और मांग पूरी न होने पर विभाग कार्यालय पर धरना देने का एलान किया।

कांग्रेसी नेता  साबा ने बताया कि गांव वेहडी में यूवीडीसी नहर से निकलते माइनर के दोनों ओर नहरी विभाग की जमीन पर जंगलात विभाग ने वर्ष 1984 में सफेदे के लगभग पचास पेड़ लगाए थे। यह पेड़ अब काफी बडे़ हो चुके है और आबादी के पास है।
विज्ञापन


पेड़ों के पुराने व बडे़ होने के कारण  तेज आंधी व बरसात में गिरने का खतरा बना रहता है। इन पेेड़ों को कटवाने की मांग को लेकर गांव की पंचायत ने डीएफओ को लिख कर दिया था। इस पर कोई कारवाई नहीं हुई। इसके बाद गांव के लोगो ने डीसी को शिकायत देकर पेड़ कटवाने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। कहा कि इन पेड़ो के कारण कोई हादसा होता हैतो इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर मघर सिंह, अशोक कुमार, अमीर चंद, बलवीर सिंह, जनक राज,किशन चंद, रूलदू राम, सोम राज, विजय सिंह, राज कुमारी, नीतू देवी, नरेश कुमारी, प्रीतम सिंह, सतनाम सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें