फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में जहर देकर पिता ने मासूमों को मारा

Wed, 31 Jul 2013 05:35 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट/सुजानपुर। छोटेपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। उसने दूध में छिपकली उबाल कर बच्चों को पिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी के साथ कलह के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतकों में डेढ़ साल लड़की और दो माह का लड़का है। सुजानपुर पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव छोटेपुर निवासी सुरेश कुमार और शीतल की शादी को तीन साल हुए हैं और शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। इस बात को लेकर परिवार ने उन्हें अलग कर दिया था और दोनों दो साल तक किराए के मकान में रहते थे। बेटा होने के बाद पिछले 15 दिन से उक्त सभी गांव छोटेपुर में ही आकर रहने लगे थे। सोमवार को दोनों अपनी डेढ़ साल की बेटी नव्या और दो माह के सुमित को साथ लेकर दवा लेने के लिए गुरदासपुर गए थे। जहां से वह ससुराल चला गया। दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद सुरेश पत्नी को मायका में छोड़कर देर रात पठानकोट आ गया। यहां देर रात उसने बच्चों को जहरीला दूध पिला दिया। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि है दूध में छिपकली उबाली गई थी। जहरीला दूध पीने के चलते दोनों मासूमों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। जबकि सुरेश भी उनके पास ही सो गया।
सुबह उठने पर उसने बच्चों की मौत का बहाना बनाकर शोर मचा दिया। जानकारी मिलने पर सुजानपुर के एसएचओ राजिंद्र मन्हास भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। शुरुआत में उसने पुलिस को अपनी पत्नी शीतल के गुरदासपुर से उसे दूध में जहर डालकर देने की कहानी सुनाई। पूरा दिन पुलिस उस पर गहनता से विचार करती रही और बाद में उसकी पत्नी शीतल को भी गुरदासपुर से बुला लिया। जांच पड़ताल के बाद खुलासा हुआ कि घरेलू कलह के चलते सुरेश ने ही दोनों बच्चों को दूध में जहर देकर मारा है। एसएचओ ने बताया कि दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए पठानकोट भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दूध में जहर होने का पता चलेगा। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शीतल के बयानों पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें