फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से बेची 55 लाख की सांझी प्रापर्टी

Wed, 31 Jul 2013 05:35 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। धोखे से सांझी प्रापर्टी बेचने और सरकारी रिकार्ड में हेरफेर करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों ही आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

माडल टाउन निवासी संजय साहनी पुत्र अर्जुन साहनी ने बताया कि उसकी माडल टाउन निवासी कश्मीरी लाल के साथ बस अड्डा के पास सांझी प्रापर्टी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बस स्टैंड के पास सांझी प्रापर्टी को धोखे से कश्मीरी लाल ने अपने बेटे जतिन के साथ मिलकर किसी को बेच दिया है और सरकारी दस्तावेजों में भी हेरफेर किया है। उसने आरोप लगाया कि उक्त प्रापर्टी का मूल्य 55 लाख रुपये बनता है, जबकि उसकी रजिस्ट्री करते वक्त कीमत 12 लाख 80 हजार रुपये लिखवाई गई है। उसने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री में दुकान की छत को टूटा फूटा दिखाया गया है, जबकि हूबहू दुकान अमृतसर में उनकी है। उसने बताया कि सरकारी रिकार्ड में हेरफेर करके उसने बस अड्डा पठानकोट के पास सांझी प्रापर्टी को धोखे से बेच दिया है। जबकि वहां पर एक इंश्योरेंस कंपनी का दफ्तर चल रहा है और शिकायतकर्ता का दफ्तर भी है। शिकायत की डीएसपी (डी) जगजीत सिंह की ओर से की जांच के आधार पर उपरोक्त दोनों पिता पुत्र के खिलाफ थाना डिवीजन नं.1 में धोखाधड़ी और सरकारी रिकार्ड में हेरफेर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों पिता पुत्र फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें