फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की आपूर्ति से भड़के लोग

Fri, 17 May 2013 05:31 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पिछले काफी समय से शाहपुरकंडी क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई के मामले की अनदेखी पर क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को रोष जताया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति होने से उन्हें पीने का शुद्ध नहीं मिल रहा है। रणजीत सागर बांध परियोजना के अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के स्थानीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि कालोनी क्षेत्र में पिछले लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिस कारण लोगों में बीमारियों फैलने का भय है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की सप्लाई से परेशान क्षेत्रवासियों ने कई बार रोष-प्रदर्शन भी किए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने लोगों की समस्या का हल नहीं किया। उन्होंने कहा कि वीरवार को बांध कर्मचारियों ने सांझी एक्शन कमेटी के बैनर तले बैठक कर पंजाब के डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू और डिप्टी कमिशनर सिब्बन सी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। इस संबंध में बांध परियोजना के मुख्य अभियंता के निजी सचिव आरएल मित्तल ने कहा कि डीसी साहिब के निर्देश अनुसार कालोनी क्षेत्र में पेयजल की जांच हेतु एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में सिवल सर्जन, अभियंता पब्लिक हैल्थ व अभियंता वाटर सप्लाई रणजीत सागर डैम सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पानी के सैंपलों की जांच कर रिपोर्ट डीसी सिबन को भेजेंगे, उसके उपरांत ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें