गुरदासपुर। सांसद प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने पर शहर में खुशी का माहौल है। मंगलवार देर रात सूचना मिलते ही शहर में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। सांसद के आवास पर उनकी माता गुरबचन कौर बाजवा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और कांग्रेसी कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। सांसद बाजवा के राजनीतिक सलाहकार मनोहर लाल शर्मा ने बाजवा की माता को लडडू खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ कलासवाला खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी शर्मा, करनदीप सिंह, निर्मलजीत सिंह ढिल्लाें, गुरशरन कौर, इकबाल सिंह आदि उपस्थित थे।