फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों को देख धड़ाधड़ गिरे शटर

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। नरोट जैमल सिंह ब्लाक में दुकानदारों में उस समय अफरातफरी मच गई जब स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने पहुंच गई। जिला सेहत अधिकारी डॉ. बीएस बाजवा और डॉ. पन्नू ने अपनी टीम के साथ दुकानों से खाने-पीने वाली वस्तुओं के सैंपल भरे। जैसे ही दुकानदारों को इनकी भनक लगी तो कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके घर को चले गए। जिला सेहत अधिकारी डॉ. बीएस बाजवा ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने नरोट जैमल सिंह तथा तारागढ़ की दुकानों से सात सैंपल भरे हैं। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत की है कि खाने-पीने की वस्तुओं को साफ सुथरा रखें तथा अपने आसपास की सफाई का पूरा ध्यान रखे। उन्होंने रहड़ी पर खुला खाने-पीने का सामान बेचने वालों को चेतावनी दी है कि खाने पीने की वस्तुओं को अच्छी तरह से ढक कर रखें और साथ ही कहा कि अपनी दुकानों की रजिस्ट्रेशन कराए। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरी की रोकथाम के लिए जोरशोर से मुहिम शुरू की गई। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा तथा मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों को किसी भी किस्म पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें