फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में हड़ताल का मिला जुला असर

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट/सुजानपुर/शाहपुरकंडी। आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल का पठानकोट में मिला जुला असर देखने को मिला। इस अवसर पर बाजार खुले रहे और सामान्य यातायात व्यवस्था चलती रही, लेकिन लंबे रूट की बस सेवाएं ठप रही। नगर निगम, काउंसिल, बिजली विभाग, बीएसएनएल समेत सरकारी विभागों के मुलाजिम हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और वेतन बढ़ाने की मांगों को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शहर में रोष मार्च निकाला और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पठानकोट रेलवे स्टेशन परिसर में सत्यदेव सैनी, विनोद कुमार, मुकंद लाल, सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में रैली की गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ रही महंगाई ने लोगों को तंग करके उन्हें दो वक्त की रोजी रोटी के लिए मोहताज कर दिया है। इन नीतियों के कारण बेरोजगारी शिखरों पर पहुंच चुकी है तथा दूसरी तरफ एफडीआई लागू करके चार करोड़ दुकानदारों को बेरोजगार करने पर तुली हुई है। वक्ताओं ने मांग की कि निजीकरण, ठेकेदारी, आउटसोसर्सिंग बंद किया जाए, बराबर काम के बदले बराबर वेतन दिया जाए। इसके बाद शहर के मुख्य बाजारों में रोष मार्च निकाला गया। इस अवसर पर राजकुमार, संजीव महाजन, केवल कृष्ण, हरबंस लाल, सतप्रकाश, इकबाल सिंह, अमरीक सिंह, ध्यान सिंह, दविंद्र मल्होत्रा, केवल कृष्ण, हरिंद्र रंधावा, सुभाष शर्मा, शिव कुमार, राम बिलास, डॉ.सुरिंद्र गिल मौजूद थे।
इसी तरह से नगर निगम मुलाजिमों ने हड़ताल में हिस्सा लिया और निगम दफ्तर के बाहर धरना देकर सरकारी के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर गुरमेज सिंह, अविनाश सैनी, रमन शर्मा, प्रधान वाटर सप्लाई, केवल शर्मा, मेहर सिंह, हरीश गुप्ता, रजिंद्र, नरिंद्र, रमेश, सुनील, त्रिलोक उपस्थित थे।
विज्ञापन

सुजानपुर नगर काउंसिल दफ्तर पर नगर पालिका कर्मचारी यूनियन की ओर से अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में मुलाजिमों ने रोष प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर मुलाजिमों ने टीएसयू के प्रधान नसीब सिंह और अमरनात की अध्यक्षता में धरना दिया। महासचिव मोहन लाल ने निजीकरण बंद करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने और महंगाई पर रोक लगाने, श्रम कानून लागू करने की मांग की। इस मौके पर राजिंद्र सिंह, रमेश चंद्र, जगदीश राज, गोवर्दन दास, मांगी राम, मनसा राम, ओंकार सिंह, जरनैल सिंह, बहादुर सिंह, दर्शन कुमार, कुलदीप राज मौजूद थे।
शाहपुरकंडी में रणजीत सागर बांध और बैराज पर कार्यरत मजदूर संगठनों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले बैराज स्थल, वर्कशाप गेट, टाउनशिप कार्यालय और चेक पोस्ट नं.9 उच्चा तड़ा में गेट रैलियां की। बैराज स्थल पर भारतीय मजदूर संघ के जिला महासचिव ओपी वर्मा और थीन डैम वर्कर यूनियन के जिला महासचिव हरिंद्र रंधावा ने संबोधित करते केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को आड़े हाथ लिया। इस मौके पर जनक राज वशिष्ट, नत्था सिंह, करनैल सिंह, रोशन लाल भगत, विजय शर्मा, अजीत सिंह, सकत्र सिंह, नंद लाल, प्रवीन चोपड़ा, युगल किशोर, कमल, नरेश शर्मा, रणधीर सिंह, तरसेम सिंह ज्ञान सिंह, सुरिंद्र मान, कुलवंत सिंह, पवन कुमार मौजूद थे।

बैंकों में नहीं हुआ एक रुपये का लेन देन
पठानकोट। बैंक मुलाजिमों के हड़ताल में शामिल होने पर बैंकों में एक रुपये का कामकाज नहीं हो सका। हड़ताल के चलते भारतीय स्टेट बैंक की ढांगू रोड स्थित मुख्य शाखा के ऑफिसरों एवं स्टाफ सदस्यों की ओर से कामकाज ठप कर दो दिवसीय मुकम्मल देशव्यापी हड़ताल की गई। इसमें लोगों को बैंकों में लेनदेन के कार्य के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर रीजन सेक्रेटरी प्रदीप भारद्वाज और बीएस पठानिया ने बताया कि मांगें स्वीकृत नहीं होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर जेआर जसरोटिया, केएस खुराना, थुडू राम, विपिन खन्ना, रवि धीमान, अवतार सिंह, आरके सैनी, मोहन लाल, सुभाष कुमार, अश्वनी कुमार, सुरजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, एसएल बैंस, विशंभर दास, योगेश, पीके भल्ला, आरपी सोनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें