फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम के रवैये पर भड़के रेलकर्मी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम के रवैये को लेकर मुलाजिमों का गुस्सा भड़क उठा है। नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन ने फिरोजपुर मंडल की सभी शाखाओं पर डीआरएम की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। पठानकोट,मुकेरियां व गुरदासपुर में सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने गेट मीटिंग करके रोष जताया। नार्द्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की ओर से पठानकोट रेलवे स्टेशन पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर एनआरएमयू शाखा अध्यक्ष कामरेड शिव दत्त की अध्यक्षता में किए रोष प्रदर्शन में डीआरएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उस पर मुलाजिमों को परेशान करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

पठानकोट में कामरेड शिवदत्त ने कहा कि डीआरएम फिरोजपुर अपना अड़ियल रवैया अपनाएं बैठे है। खाली पड़े पदों पर कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। ब्रांच अधिकारियों को अनदेखा करके सभी प्रकार के कार्य खुद किए जा रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को छोटी-2 बातों पर प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी मजदूर विरोधी नीतियों का यूनियन कड़े शब्दों में विरोध करती है। यूनियन ने चेतावनी दी की अगर 26 नवंबर तक डीआरएम ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव न किया तो डीआरएम का घेराव किया जायेगा। यूनियन पदाधिकारियों ने लोकल मुद्दों पर चर्चा करते हुए रेलवे कालोनियों के रखरखाव, नालों की सफाई एवं वैगन स्टाफ के ओवर टाइम बिल भुगतान संबधी जैसी मुददों पर विचार-विर्मश किया। इसके अतिरिक्त सहायक मंडल सचिव काम कामरेड जगदीश चंद, त्रिभवन सिंह, पवित्र सिंह, सुरिंद्र पाल, कमल सिंह, पवन कुमार, रजिंद्र कुमार, नरिंद्र, दीपक गुप्ता, अश्वनी कुमार, राधे शाम, मुलख राज, राजकुमार, प्रेमनाथ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें