शाहपुरकंडी (पठानकोट)। रणजीत सागर बांध परियोजना की टाउनशिप कालोनी में क्वार्टर अलाटमेंट न होने पर एक मुलाजिम उसमें अवैध रुप से क्वार्टर अलाट किए जाने की शिकायत विजिलेंस से कर डाली। मामले की जांच को अमृतसर से आई विजिलेंस टीम ने टाउनशिप कालोनी के क्वार्टरों की जांच पड़ताल की। फिलहाल जांच में किसी भी क्वार्टर में कब्जा नहीं मिला है, लेकिन विजिलेंस ने परियोजना के अधिकारियों को अमृतसर में सोमवार को तलब कर लिया है।
विजिलेंस के रघुबीर सहिं और अवतार सिंह काहलो की टीम ने क्वार्टरों के भीतर जकार वहां रहने वाले मुलाजिमों से पूरी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि परियोजना के एक कर्मचारी ने टाउनशिप डिवीजन के अधिकारियों पर मिलीभग्त करके परियोजना के टी-3 के 19 क्वार्टरों पर अवैध कब्जा किे जाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत की जांच पर उन्होंने टी-03 के क्वार्टर नं. 26, 30, 73, 98, 182, 212, 260, 268, 320, 322, 334, 438, 450, 474, 496, 500, 564 और 654 में जाकर जांच पड़ताल की है। उन्होंने बताया कि इन क्वार्टरों में कब्जा नहीं है और उसकी चाबी डिवीजन अधिकरियों के पास है। उन्होंने परियोजना के टाउनशिप डिवीजन के अधिकारियों को सोमवार सभी दस्तावेज के साथ अमृतसर विजिलेंस कार्यालय में पहुंचने के आदेश दिए हैं।
उधर, टाउनशिप मंडल के एई राकेश बग्गा ने कहा कि झूठी शिकायतें कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकरियों को आरटीआई की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले को यूनियन के भीतर उठाया जाएगा।