पठानकोट। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन पर कई संगठनों ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाल ठाकरे हमेशा हिंदुओं के हक के लिए लड़ते रहे।
शिव सेना जिला यूथ कार्यालय सुजानपुर में जिला यूथ प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब इकाई की तरफ से बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शिव सेना पंजाब उपाध्यक्ष नरोत्तम मिन्हास व गुरदासपुर के जिला अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि ठाकरे हिंदुओं के हितों की चिंता करने वाले थे। उनके इस जज्बे को पंजाब शिव सेना सलाम करती है और भगवान से प्रार्थना करती है कि उन्हें चरणों में स्थान दें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, जसवंत ठाकुर, तारा सलारिया, देहाती प्रधान विनोद शर्मा, सुभाष शर्मा, सोनू, भगवान दास, राकेश, सचिन शर्मा, शक्ति शर्मा, केवन कृष्ण, साहिब सिंह, नवीन कुमार व अन्य उपस्थित थे।
इसके अलावा शिव सेवक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शनि देव मंदिर में राष्ट्रीय चेयरमैन सतीश महाजन के नेतृत्व में शिव सेना प्रमुख को श्रद्धांजलि दी गई। सतीश महाजन ने कहा कि बाल ठाकरे ने भारत विरोधी ताकतों का मुंह तोड़ जवाब दिया। इस अवसर पर प्रिंस महाजन, राष्ट्रीय हिंदू सेना के अध्यक्ष रजनीश कालू, नारी जागृति मंच की प्रधान अमनपाल कौर, रजिंद्र कौर, विजय शर्मा, ज्ञान, रोहिनी, अश्विनी प्रेम, सन्नी काला, काला प्रदीप व अन्य उपस्थित थे।
मां वैष्णो सेवा दल ने शिव सेना सुप्रीमो के निधन पर शोक जताया है। सेवा दल के चेयरमैन और प्रदेश सलाहकार शिवसेना बाल ठाकरे विजय गोस्वामी, विक्की ठाकुर, गौरव ठाकुर सिटी प्रधान शिवसेना, मुकेश काका, जतिन चोपड़ा, रमन कुमार, रवि ठाकुर, क्रांति शशी, कल्याण सिंह, गोपाल वालिया, अंकुर धीमान, दीपा, राकेश आदि उपस्थित थे। मां वैष्णो सेवा दल के पदाधिकारियों ने बाला साहेब को श्रद्धांजलि प्रकट की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।