फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में पाक बार्डर से 170 करोड़ की हेरोइन बरामद

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर/अमृतसर। भारत पाकिस्तान सरहद पर बीएसएफ अजनाला की 74 बटालियन ने अजनाला के कोट रजदा पोस्ट से 34 किलो हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 अरब 70 करोड़ रुपये है। यह इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप है। यह 2012 की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पकड़ी गई है।
विज्ञापन

बीएसएफ हेड क्वार्टर गुरदासपुर के डीआईजी पी एस बैंस ने बताया कि इस बरामदी के बाद गुरदासपुर सेक्टर ने वर्ष 2012 में भारत में तस्कर होने वाली करीब 60 किलो हेरोइन जब्त की है। बैंस ने बताया कि उन्हें पहले से ही गोपनीय सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी को अंजाम दिया जाने वाला है। इसके चलते पहले से ही जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। शनिवार सुबह 74 बटालियन अजनाला के जवानों ने कोट रजदा पोस्ट पर हरकत देखी और सावधान होने की चेतावनी दी। पोस्ट के जवानों ने जब तार के समीप 69/9 पिलर के पास देखा तो पीले प्लास्टिक के लिफाफों में एक-एक किलो के 34 पैकेटों में बंद हेरोइन मिली।
इसके पास में ही एक पिस्तौल, मैगजीन व 9 जिंदा कारतूस भी पड़े थे। उन्होंने कहा कि जवानों की चेतावनी के बाद तस्कर हेरोइन को वहीं छोड़ कर भाग गए होंगे। पैकेटों पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान की मोहर लगी थी। इस संबधी अजनाला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। डीआईजी ने बताया कि हेरोइन को एनसीपी दिल्ली के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें