फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की भिड़ंत में दो की मौत

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। नजदीकी गांव बहादुर हुसैन के पास सोमवार को दो मोटर साइकिलों की सीधी टक्कर में दो मोटर साइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित दो बच्चे गंभीर हालत में जख्मी हो गए। महिला को अमृतसर रेफर कर दिया गया है जब कि दोनों बच्चों को बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया गया है।
विज्ञापन

गांव फिरोज संगोवाल निवासी बचित्र सिंह सुपुत्र सतनाम सिंह अपनी पत्नी सहित अपने दो बच्चों के साथ मोटर साइकिल पर बटाला के नजदीकी कस्बा ऊमरपुरा से आ रहा था। दूसरी तरफ से जैंतीपुर निवासी केशव शर्मा सुपुत्र पवन कुमार और उसका दोस्त मोटर साइकिल पर माता चिंतपुर्णी से माथा टेक कर वापिस आ रहे थे। इसी दौरान जब दोनों वाहन गांव बहादुर हुसैन के मोड़ के करीब पहुंचे तो दोनों वाहन तेज रफ्तार होने के कारण सीधे टकरा गए। इस टक्कर में बचित्र सिंह सुपुत्र सतनाम सिंह और दूसरे वाहन चालक केशव शर्मा सुपुत्र पवन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बचित्र सिंह की पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। इसके अलावा दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें