पठानकोट। कानवां पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने के आरोप में उसके पति और सास पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
गांव लाहड़ी बावेयां निवासी रितु बाला पुत्री सतपाल ने शिकायत की थी कि उसकी शादी दीनानगर के गांव अवांखा निवासी दीपक कुमार के साथ 28 मई 2010 को हुई। उसने बताया कि शादी में माता पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। उसने आरोप लगाया कि पति उससे अक्सर मारपीट करता थे और दहेज में दो लाख और मोटर साइकिल लाने की मांग करते थे। उसने आरोप लगाया कि दो लाख और मोटर साईकिल न लाने पर ससुरालियों ने दहेज में दिया सामान खुर्द बुर्द कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने मामले की जांच वूमेन सेल की इंचार्ज अंजू बाला को सौंपी थी। जांच के आधार पर शिकायतकर्ता के पति दीपक और सास रक्षा देवी के खिलाफ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकाने और दहेज का सामान खुर्द बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।