फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट की यूबीडीसी नहर में मिले 76 कारतूस

Sun, 31 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर गांव आसोवाला के पास यूबीडीसी नहर में रविवार को 76 कारतूस मिले हैं। बरामद कारतूसों में एसके 47 के 29, इंसास के 29 और 315 बोर राइफल के 18 कारतूस है।
विज्ञापन


नहर में कारतूस पड़े होने का खुलासा तब हुआ जब गांव के बच्चे चुंबक के जरिये सिक्के तलाश रहे थे। बच्चों से इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने पुलिस को नहर में कारतूस होने की सूचना दी। इस पर एसएसपी आरके बख्शी, डीएसपी देहाती कुलदीप सिंह और थाना कानवां के एसएचओ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के जरिये नहर में सर्च अभियान चलाकर कारतूस बरामद किए।

गांव आसोवाला के पास से गुजरी यूबीडीसी नहर का पानी बंद था। इस पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे गांव बच्चे कपिल कुमार पुत्र गोविंदर सिंह, साहिल कुमार पुत्र राकेश कुमार, अर्जुन कुमार पुत्र हरदीप कुमार व अजय कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह ने नहर के किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन


बच्चे नहर में चुंबक के जरिये सिक्के ढूंढ रहे थे। इस दौरान बच्चों को नहर में कारतूस दिखाई पड़े। नहर में कारतूस पड़े देखकर बच्चे डर गए और गांव लौटकर बड़े बुजुर्गों में नहर में कारतूस पड़े होने की जानकारी दी। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस को नहर में कारतूस होने की सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी आरके बख्शी, डीएसपी देहाती कुलदीप सिंह, थाना कानवां के एसएचओ रमेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सुबह करीब 10 बजे गोताखोरों के माध्यम से सर्च अभियान शुरू कराया। नहर से विभिन्न राइफलों के 76 कारतूस बरामद हुए, जिनमें दो खोल थे।

सर्च के दौरान एक खाली मैगजीन भी बरामद हुई। एसएसपी ने बताया करीब दो घंटे तक चलाए गए सर्च में एसके-47 के 29 कारतूस, इंसास राइफल के 29 कारतूस व 315 बोर राइफल के 18 कारतूस मिले हैं। सर्च में कोई हथियार नहीं मिला है। पुलिस ने सभी कारतूस कब्जे में लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें