फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत मामले में पुलिस ने बॉर्डर पार से पकड़ा नशा तस्कर, कठुआ का है आरोपी

Fri, 20 Feb 2026 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

18 फरवरी को पंकज मनहास बॉर्डर के आखिरी गांव तलूर के श्मशानघाट में मृत मिला था। उसका साथी राहुल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी बामियाल बेसुध हालत में पड़ा था। होश में आने पर राहुल ने आरोपी का नाम बताया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट जिले के बॉर्डर के पास एक युवक की नशे से ओवरडोज से माैत के मामले में पठानकोट पुलिस ने बॉर्डर पार जेएंडके से एक नशा तस्कर को दबोचा है। आरोपी की पहचान दविंदर सिंह उर्फ विक्की पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम तरफ संजी कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि 18 फरवरी को पंकज मनहास पुत्र सरदार सिंह निवासी बामियाल, ग्राम तालूर, थाना नरोट जैमल सिंह बॉर्डर के आखिरी गांव तलूर के श्मशानघाट में मृत मिला था। उसका साथी राहुल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी बामियाल बेसुध हालत में पड़ा था। उसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


होश में आने पर राहुल शर्मा ने बताया कि वे दोनों दोस्त नशे के आदी हैं और 18 तारीख को उन्होंने और पंकज ने दविंदर सिंह निवासी ग्राम तरफ संजी, कठुआ, जम्मू-कश्मीर से नशीली दवा ली और उसके घर के पास ही कुछ मात्रा में सेवन किया। दविंदर सिंह कठुआ से अपना ड्रग नेटवर्क चलाता है और जम्मू-पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में आपूर्ति करता है। 
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके खिलाफ पुलिस स्टेशन नरोट ज़ैमल सिंह पठानकोट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विक्की की गिरफ्तारी के दौरान उसकी तलाशी में 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें