फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में रफ्तार का कहर: टोल नाके पर जा घुसी ओवरस्पीड कार, दो कर्मियों की मौके पर मौत, तीसरा पीजीआई रेफर

Mon, 14 Oct 2024 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)

सार

पंजाब-हिमाचल की सीमा पर स्थित अजौली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां टोल नाके पर तेज रफतार कार जा घुसी। हादसे में दो टोल कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल हुआ है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भीषण हादसा हुआ है। हादसा पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित नंगल के अजौली के पास टोल नाके पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार सीधा टोल नाके में घुस गई। हादसे में दो टोल कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर नंगल-संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर लगे टोल नाके यह हादसा हुआ है। नंगल से संतोषगढ़ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने टाल कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में टोल कर्मचारी परमिंद्र सिंह और रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कर्मी टिकरी नालागढ़ के रहने वाले थे। घायल कर्मचारी सोनी कपिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब टोल कर्मचारी दोपहर में खाना खा रहे थे। तभी ओवर स्पीड कार ने इन्हें अपने चपेट में ले लिया। कार को नंगल खुर्द निवासी प्रशांत चला रहा था। उसके साथ कार में दो महिलाओं सहित चार से पांच लोग सवार थे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी शुभम राणा ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिस वजह से चालक टोल नाके पर कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे टोल नाके से जा टकराई। 

संतोषगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे पीजीआई रेफर किया गया है।  कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि उसकी कार में और कितने लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें