फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से नवांशहर में एक संदिग्ध मौत

Wed, 09 Oct 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला नवांश्ाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। स्थानीय टीचर कालोनी निवासी डेंगू के एक संदिग्ध बुुजुर्ग मरीज की लुधियाना के डीएमसी में मौत हो गई। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। हालांकि सिविल सर्जन ने उनकी डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि लुधियाना से रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में बताया जा सकता है। उधर, सेहत विभाग ने शहर में बढ़ रहे डेंगू के खतरे से लोगों को आगाह करते हुए जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है।

जानकारी के अनुसार डीएमसी के डाक्टरों ने टीचर कालोनी निवासी बुजुर्ग का ब्लड टेस्ट करने के बाद डेंगू होने की बात बताई थी, लेकिन परिवार के पास इसकी कोई रिपोर्ट नहीं है। बुजुर्ग को करीब एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने उन्हें नवांशहर के एक निजी अस्पताल से दवा दिलाई और बाद में वे उसे लुधियाना ले गए।
शनिवार को उनका ब्लड टैस्ट करने के बाद डाक्टरों ने आशंका जताई थी कि बुजुर्ग के खून में प्लेटलेटस कम हो रहे हैं और हो सकता है उन्हें डेंगू हुआ है। बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि जिले में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं तथा सेहत विभाग की ओर से पांच मरीजों की पुष्टि भी की गई है। संदिग्ध मामलों के मरीजों की ब्लड स्लाइड्स तैयार करके जांच के लिए होशियारपुर की लैब में भेजी गई हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जिला सेहत अफसर गरजा सिंह ने कहा कि एहतेहातन सभी नगर परिषदों को पहले से ही फागिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को डरना नहीं चाहिए मगर उन्हें मच्छरों के काटने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें