सीसीटीवी में कैद फायरिंग का आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बठिंडा की मौड़ मंडी के ज्वेलर की दुकान पर गैंगस्टर हैरी मोड़ द्वारा अपने गुर्गे से करवाई गई फायरिंग मामले में सीआईए स्टाफ 2 की पुलिस ने करण नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक से 30 बोर का एक हथियार भी बरामद किया है। वहीं पकडे़ गए युवक के साथी की तलाश जारी है। गोली चलाने वाले का नाम बिन्नी बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर हैरी मोड़ के गांव मोड़ से संबंध रखने वाले युवक बिन्नी और करण से ही गैंगस्टर ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिलाया था। इस घटना के बाद मोड मंडी में ज्वेलर्स ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया और अन्य लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की तो पता चला कि करण के साथी बिन्नी ने ही ज्वैलर की दुकान पर गैंगस्टर हैरी के कहने पर फायरिंग की थी।
यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
शुक्रवार शाम को सीआईए स्टाफ 2 के इंस्पैक्टर करणवीर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत करण को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए युवक से पुलिस ने 30 बोर का एक हथियार बरामद किया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस ने करण नाम के युवक को गिरफ्तार कर उससे हथियार बरामद किया है। गोली चलाने वाले बिन्नी की तलाश जारी है।