फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक पंजाब की नौ काउंसिलें होंगी भंग

Thu, 26 Sep 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने सुनाम नगर काउंसिल को भंग करके एसडीएम सुनाम को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। 25 सितंबर को काउंसिल की समय सीमा समाप्त हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा स्थानीय निकाय विभाग ने रायकोट की सीमा 26 सितंबर, सुल्तानपुर लोधी 28 सितंबर, सुजानपुर बीस अक्तूबर, खरड़ पांच नवंबर, कपूरथला नौ नवंबर, जंडियाला गुरु पंद्रह अक्तूबर, बधनी कलां 6 दिसंबर, भदौड व गोबिंदगढ़ 17 दिसंबर को समाप्त होने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अशोक कुमार गुप्ता(आईएएस) द्वारा 23 सितंबर 2013 को उक्त आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही काउंसिलों के गठन होने तक प्रशासक भी नियुक्त कर दिए हैं। सुनाम काउंसिल की अवधि समाप्त होने के बाद आज वीरवार को यहां एसडीएम राजेश धीमान ने काउंसिल का चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि काउंसिल के प्रबंध को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जल्द बैठक की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें