लुधियाना में बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सतलुज नदी के पास मंगलवार सुबह 3 बजकर 15 मिनट के लगभग झेलम एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों को लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन जम्मू से पुणे जा रही थी। जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रही पुणे जम्मुतवी ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस फिल्लोर में जाकर डिरेल हो गई।
कोच एस-1 से एस-10 तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहले एक डिब्बा पटरी से उतरा और उसके बाद 9 कोच और धंस गए। इससे दोनों तरफ का 2 किलोमीटर के ट्रेक उखड़ गया है। इसके बाद से दिल्ली अप-डाउन वाली सभी गाड़ियां रोक दी गई हैं।
#SpotVisuals Nine bogies of Jhelum Express derail between Jalndhar and Ludhiana in Punjab, two injured pic.twitter.com/oFqxnfHyW3
— ANI (@ANI_news) October 4, 2016
बढ़ सकती है घायलों की संख्या
- फोटो : ANI
हादसे को देखते हुए लग रहा है घायलों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर रहात और बचाव कार्य जारी है। एसडीएम फिल्लौर और डीएसपी फिल्लौर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि हादसा सतलुज नदी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ है। हालांकि प्रशासन ने हॉस्पिटल को अलर्ट पर रखा है।
"हादसे के चलते दोनों तरफ के यातायात में रुकावट हुई है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। व कई के रूट क बदल दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सा और राहत टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बचाव और बहाली का काम चल रहा।" अनिल सक्सेना, एडीजी रेलवे
Senior officials, medical and relief team have reached the accident site. Rescue and restoration work underway: Anil Saxena, ADG Railway pic.twitter.com/jmBI3KqLNE
— ANI (@ANI_news) October 4, 2016
4 ट्रेनें रद्द की गई हैं। जालंधर-दिल्ली अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट।
Jhelum Exp derails: 4 trains cancelled- Jalandhar-Delhi&Amritsar-Delhi Intercity,Amritsar-Haridwar Janshatabdi&Amritsar-Chandigarh Superfast
— ANI (@ANI_news) October 4, 2016